जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतो पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिये आदेश

105

शादाब अली: देहरादून आज सोमवार को जिलाधिकारी सोनिका द्वारा ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कुल 110 शिकायतो का संज्ञान प्राप्त किया,जिसमे उनको भूमि सम्बंधी विवाद के अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, रोजगार दिलाने, एमडीडीए, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई। उक्त सभी शिकायतों पर जिलाधिकारी मौके पर ही मौजूद सम्बंधित अधिकारियों को उचित व समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उपरोक्त सभी शिकायतों पर स्वयं से फॉलो अप लिया जाएगा व विभागीय स्तर पर भी शिकायतो की समीक्षा की जाएगी।जनसुनवाई के दौरान सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द निवासी शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी कि सरस्वती विहार में सरकार में निहित भूमि पर निर्माण हो रहा है, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार सदर एवं एमडीडीए को शिकायत पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। होरावाला के शिकायतकर्ता द्वारा जलसंस्थान की पेयजल लाईन के लीकेज होने के चलते उनके मकान को खतरा होने की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार विकासनगर एवं जल संस्थान के अभियंता को संयुक्त रूप से पीड़ित के घर का मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। वही कृषाली चौक के समीप नर्सरी हेतु दी गई भूमि को खाली न किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार चंबा टिहरी निवासी शिकायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके द्वारा रामपुर में भूमि क्रय की गई, किंतु भू स्वामी द्वारा जिस भूमि पर कब्जा दिया गया वह सरकारी है, पता चलने पर विक्रेता से बात की गई, किंतु विक्रेता अभिलेखों में दर्शायी गई भूमि पर कब्जा नहीं दे रहा है, उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकास नगर को स्वयं से मामले में जांच करने के आदेश दिए है।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुधियाल, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, अधि अभि लो नि वि जितेंद्र त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित एमडीडीए, विद्युत अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।