चीला शक्ति नहर में व्यक्ति के कूदने की आशंका,तलाश जारी

116


ऋषिकेश। शनिवार को चीला शक्ति नहर कुनाऊ पुल के पास एक व्यक्ति की नहर में कूदने की आशंका पर एसडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। व्यक्ति की साइकिल ,मोबाइल, पर्स नहर किनारे मिला है। जिस पर आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति चीला शक्ति नहर में कूदा है।हादसे के जानकारी मिलते ही चीला स्टेशन पुलिस, थाना लक्ष्मण झूला मौके पहुंचे। व्यक्ति के परिजन भी खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू जारी है।