थाना थराली पुलिस ने थराली नगर क्षेत्रान्तर्गत चलाया सत्यापन अभियान

122

चमोली -थाना थराली पुलिस ने थराली नगर क्षेत्रान्तर्गत चलाया सत्यापन अभियान।

अभियान का उद्देश्य उन बाहरी व्यक्तियों की पहचान करना है, जो चमोली में किसी न किसी कारण से थाना क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे हैं। पुलिस द्वारा इस अभियान के तहत पहचान पत्रों, पते की पुष्टि और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की गयी।

पुलिस की जनता से भी अपील है कि सत्यापन प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपना सहयोग दें। बिना पुलिस सत्यापन के किसी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार व अन्य काम पर ना रखें, ताकि आपकी जागरुकता/सहयोग से एक सुरक्षित और अपराध-रहित समाज का निर्माण हो सके।