गोपेश्वर (चमोली):पर्यटकों से लूटपाट और मारपीट, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, फोन और नकदी बरामद,दिनांक 20.06.2025 को गाजियाबाद निवासी प्रेम कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाना गोविन्दघाट पर सूचना दी कि वे अपने दो पुरुष व दो महिला साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने आए थे। दिनांक 19/20.06.2025 की रात्रि करीब 12 बजे घांघरिया स्थित लक्ष्मण गंगा नदी पर बनी पुलिया के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उन सभी के साथ लाठी-डंडों व पत्थरों से मारपीट की। उन्होंने प्रेम कुमार की जेब से पर्स व उसमें रखे 3000 रुपये छीन लिए। बदमाशों ने उनका कॉलेज पहचान पत्र भी लेकर फोटो खींची और धमकी दी कि यदि पुलिस को सूचना दी तो वे कॉलेज आकर गोली मार देंगे। इसके अलावा, बदमाशों ने शिकायतकर्ता व उनके सभी साथियों के मोबाइल फोन छीन लिए और जबरदस्ती कोड पूछकर कुल 47,000 रुपये गूगल पे/फोन पे के माध्यम से किसी अज्ञात नंबर पर ट्रांसफर करवा दिए। बदमाशों ने महिला साथियों के साथ भी अभद्रता की और डरा धमकाकर उनकी तलाशी ली।
मामले की संवेदनशीलता और पर्यटन क्षेत्र को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार महोदय के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। थाना गोविन्दघाट पर तुरंत मुकदमा अपराध संख्या 02/25 धारा 309(4), 74, 351(3), 352 BNS के तहत पंजीकृत किया गया। विवेचना उपनिरीक्षक श्री अमनदीप सिंह, चौकी प्रभारी घांघरिया को सौंपी गई।
शातिर अपराधियों की धर पकड़ हेतु थानाध्यक्ष विनोद सिंह रावत के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सीसीटीवी फुटेज खंगालने, सर्विलांस की मदद लेने और संपूर्ण मार्ग की गहन निगरानी व रेकी करने का कार्य शुरू किया। अथक प्रयासों और सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम को सफलता मिली।
सूचना दर्ज करने के मात्र 24 घंटे के भीतर, दिनांक 21.06.2025 को, लूट की घटना में शामिल तीनों शातिर अभियुक्तों को घांघरिया बायपास रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) और 3(5)b BNS की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूटा गया माल, जिसमें ₹18000 रुपये नगद और 01 आईफोन शामिल है, बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलजिंदर सिंह (उम्र 30 वर्ष), राजेंद्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 21 वर्ष), और वंशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह (उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों निवासी टीमोंवाल, थाना ख़लचिया, जनपद अमृतसर (पंजाब) के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
- गुरविंदर सिंह उर्फ गोपी पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी टीमोंवाल, थाना ख़लचिया, जनपद अमृतसर (पंजाब), उम्र 30 वर्ष।
- राजेंद्र सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 21 वर्ष।
- वंशदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 20 वर्ष।
पुलिस टीम
01 उप निरीक्षक श्री विनोद सिंह रावत (थानाध्यक्ष गोविन्द घाट) 02 उपनिरीक्षक श्री अमनदीप सिंह (प्रभारी चौकी घांघरिया) 03 अ0उ0नि0 भीम सिंह नेगी 04 अ0उ0नि0 कैलाश चंद्र जोशी 05 हे0कां0 आशा लाल 06 हे0कां0 अमरदेव 07 हे0कां0 राकेश पटवाल 08 हे0कां0 दिगम्बर 09 हे0कां0 मदन कन्याल 10 कां0 भूपेंद्र सिंह नेगी 11 कां0 राहुल 12 कां0 गौरव 13 कां0 रजत शर्मा 14 फायरमैन सूरज 15 फायरमैन यशवंत 16 चालक मनोज 17 म0कां0 नंदी नेगी 18 कां0 राजेंद्र रावत (सर्विलांस सेल) 19 हो0गा0 भवानी लाल 20 हो0गा0 केशव 21 हो0गा0 सचिन 22 हो0गा0 मुकेश 23 हो0गा देवी लाल 24 हो0गा रमेश सिंह 25 हो0गा जगदीश 26 हो0गा गजेन्द्र