सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें राहत किट वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

181

सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें राहत किट वितरित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, 08 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहस्त्रधारा पहुंचकर मजाड़ा और कार्लीगाड़ के आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित 13 परिवारों को गर्म कपड़ों की राहत किट वितरित की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उपजिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया कि जिन प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए। मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार आपदा प्रभावितों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल सहित कई लोग उपस्थित रहे।