जनपद चमोली में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – कानून व्यवस्था मजबूत, सुरक्षा सर्वोपरि!

167

जनपद चमोली में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान – कानून व्यवस्था मजबूत, सुरक्षा सर्वोपरि!

जनपद चमोली में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री सुरजीत सिंह पंवार के कुशल निर्देशन में आज शाम पूरे जनपद स्तर पर व्यापक औचक सघन चेकिंग अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।

इस अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ नाकाबंदी, वाहनों की गहन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन और आवश्यक पूछताछ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में यह अभियान जारी है

“हमारी पुलिस निरंतर प्रयासरत है कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनी रहे। आपका सहयोग हमारी ताकत है!”

जनपदवासियों से अपील:

किसी भी संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत निकटतम थाना/चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या हेल्पलाइन पर दें। आपकी जागरूकता ही सुरक्षित चमोली का आधार है।