2

चमोली -सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु जनपदभर में चमोली पुलिस का आकस्मिक चैकिंग अभियान निरन्तर जारी, पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देशन में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 की सांय से जनपद में व्यापक स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना तथा आपराधिक गतिविधियों, नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाना है।

पुलिस टीमों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक मार्गों, संवेदनशील स्थलों, अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर सघन चैकिंग की जा रही है। संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की गहन तलाशी ली जा रही है। नशे के सौदागरों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा एवं समस्त कोतवाली/थाना प्रभारी स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर मौजूद रहकर चैकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। हर गतिविधि की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रहे।

चमोली में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, नशे का कारोबार या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरी सतर्कता और दृढ़ता के साथ मुस्तैद है। पुलिस की अपील यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता ही जनपद की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत है।