युवा अधिवक्ता मेघा तेश्वर के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण होने पर भव्य स्वागत,ढ़ोल बजाकर खुशी जाहिर की

3

युवा अधिवक्ता मेघा तेश्वर के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण होने पर भव्य स्वागत,ढ़ोल बजाकर खुशी जाहिर की
रुड़की।देवबंद के बाल्मिकी बस्ती की युवा अधिवक्ता मेघा तेश्वर के उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकृत होने पर उनका सम्मान किया गया।इस अवसर पर सीनियर अधिवक्ता जमाल साबरी,अधिवक्ताओंव युवा अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे एवं मेघा तेश्वर के उज्जवल भविष्य की कामना की।जमाल साबरी अधिवक्ता,पूर्व संयुक्त सचिव सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने कहा देवबंद में बाल्मीकि समाज की बेटी ने परिवार के आशीर्वाद से अपनी मेहनत और लगन से कानून की पढ़ाई को पूरा किया।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में पंजीकरण करने बाद वे एडवोकेट बन गयी है। आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने समाज व सर्व समाज को लिए कार्य करते हुए समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।राम किशन सैनी अधिवक्ता,डॉक्टर शाजिया नाज एडवोकेट व अब्दुल रहमान अधिवक्ता ने कहा कि मेघा का अधिवक्ता बनना हमारे लिए किए गर्व की बात है और जीवन मे ऐसे ही बुलंदियों को छुयें हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।इस मौके पर रूमन लाम्बा अधिवक्ता,अंकित शुक्ला अधिवक्ता,जुनैद अधिवक्ता,साकिब अधिवक्ता,सुमैया अधिवक्ता एवं समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों ने बधाई देते हुए फुल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।