डीएवी इंटर कॉलेज, करनपुर में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

1

देहरादून-डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर देहरादून में विद्यालय के शिक्षक शिक्षकों छात्र-छात्राओं द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बाबा साहब के चित्र पर माला अर्पण किया हुआ सभी शिक्षक शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की शिक्षिका ज्योति कुमार ने बाबा साहब का जीवन परिचय बच्चों को बताया इस अवसर परडॉ बबीता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने अपने जीवन में अनेक कठिनाई सही परंतु शिक्षा के बल पर आज बाबा साहब को पूरा विश्व पहचानता है उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण है जिसे कोई नहीं चुरा सकता हमें बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए इस अवसर पर न्यायालय से आई हुई परामर्शदाता श्रीमती मीना सिंह ने भी संविधान निर्माता बाबा साहब के विषय में अपना उद्बोधन दिया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने अपनी उद्बोधन में कहा कि बाबा साहब ने महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अनेक कार्य किए हैं वह जब खुद शिक्षित हो गए तो उन्होंने समाज में अनेक विद्यालय खोले जहां गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा अंजलि ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया छात्र सिद्धार्थ ने बाबा साहब पर एक कविता सुनाई कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता शकुंतला सिंह ने किया कार्यक्रम में श्रीमती तृप्त कुमार, संगीता चौरसिया सुनीता पाल मनोरमा नेगी श्री सकलानी योगेश श्रीवास्तव राकेश कुमार सुबोध कुमार आलोक कोठियाल मां बड़ी संख्या में और विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था