कांसवाली (नौगांव) में ₹13.50 लाख की लागत से मोटर मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास
देहरादून। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कांसवाली (नौगांव) में राज्य योजना के अन्तर्गत स्वीकृत मोटर मार्ग निर्माण कार्य का आज विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया, यह कार्य विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर की संस्तुति पर ₹13.50 लाख की लागत से संपन्न किया जाएगा, जिसके अंतर्गत 0.328 किलोमीटर लम्बाई में इण्टरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से सड़क का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी, बिजली जैसी आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा क्षेत्र में सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, इसी क्रम में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
स्थानीय लोगों ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए विधायक पुण्डीर का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य होते रहेंगे।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इस दौरान जिला महामंत्री यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान वर्षा उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकित शर्मा, पूर्व प्रधान सन्देश कुमार, ग्राम प्रधान डूंगा नीरज, प्रदीप जोशी, सन्दीप पाण्डेय, हनुमान कण्डवाल, बन्दा किशोर यादव, ललिता पाण्डेय, अनुज पाण्डेय, ममता पाण्डेय, सीमा, मुकेश रतूड़ी, स्वाति, निर्मला नेगी समेत गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










