लोकपर्व हरेला के अवसर पर सहसपुर विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करते विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर
एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान – विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर
देहरादून/विकासनगर। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने गुरूवार को लोकपर्व हरेला के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के विभिन्न स्थानों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण कर क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आवाह्न किया।
हरेला पर्व के तहत विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने ग्राम पंचायत बंशीवाला वन विभाग और एनडीआरएफ की टीम के साथ एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के छायादार पौधों का रोपण किया। इसके उपरान्त विधायक ने हरेला पर्व के तहत ग्रीन एवेन्यू, चंद्रबनी में अनेक फलदार और छायादार पौधोें का रोपण किया।
इस अवसर पर विधायक पुण्डीर ने क्षेत्रवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला उत्तराखंड की समृद्ध सांस्तिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि हरेला हरियाली, नई ऋतु, समृद्धि, कृषि, पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला लोकपर्व है। मान्यता है कि हरेला जितना अच्छा होगा, किसानों की फसल भी उतनी ही बेहतर होगी।
उन्होंने कहा कि श्रावण मास में हरेला पूजन के बाद पौधारोपण करना उत्तराखंड की प्राचीन परंपरा रही है। एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान है का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विभिन्न संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन की सहभागिता से बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। विधायक पुण्डीर ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है।
इस दौरान शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, मंडल महामंत्री चंद्रशेखर सामंत, वार्ड 91 से पार्षद सुमन बुटोला, पूर्व पार्षद सुखवीर सिंह बुटोला, ग्लेक्सियन इंटरनेशनल स्कूल के एमडी डॉ मयंक गौर, सुनीता गौड़, दीपक राणा सहित युवा मोर्चो की समस्त टीम सहित जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।










