पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पाठ्य सामग्री का किया वितरण कर शिक्षा के महत्व को समझाया

2

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पाठ्य सामग्री का किया वितरण कर शिक्षा के महत्व को समझाया
रुड़की।पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा सत्ती मोहल्ला स्थित मखदूम बख्श जूनियर स्कूल में सैकड़ों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई।अपने संबोधन में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि अच्छी तालीम हासिल कर सभी बच्चे तरक्की के राह में आगे बढ़े।विद्यार्थियों का उत्साह-वर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि तालीम अच्छी होगी तो परिवार और समाज भी अच्छा होगा।उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर,स्कूल तथा आसपास के वातावरण को साफ-सुंदर रखने के लिए प्रेरित किया,साथ ही उन्हें नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश भी दिया।प्रधानाचार्य मोहम्मद शमशाद ने पूर्व मेयर गौरव गोयल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने यहां आकर सेवा और समर्पण का जो संदेश दिया है वह सभी के लिए अनुकरणीय है और उनके इस प्रयास से पढ़ने वाले बच्चों की हौसला अफजाई भी होती है।इस अवसर पर आबिद हुसैन,उम्मेद गाजी,मकसूद हसन,मोहम्मद इंतजार,मोहम्मद नोमान,मोहम्मद सुहैल,मोहम्मद उवैस,नजमा,सामिया,शाजिया,इकरा,रियाज अहमद,कारी यूनुस,हाफिज नसीम,मोहम्मद जावेद,मौलाना इफ्तिखार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।