रुड़की।श्रीकृष्ण रामलीला समिति,खंजरपुर में रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि रामलीला द्वारा रामायण के प्रसंगों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।रामलीला का मंचन सनातन संस्कृति को जिंदा तथा रामलीला भारतीय संस्कृति,सभ्यता और सनातन परंपराओं की अमूल्य धरोहर है।हमें भगवान श्री राम के आदर्शों का अनुपालन करते हुए सच्चा जीवन व्यतीत करना चाहिए।इस दौरान रामलीला आयोजन समिति का पदाधिकारी द्वारा पूर्व मेयर गौरव गोयल का सम्मान किया गया।रामलीला में सबसे पहले भरत निषाद संवाद तथा उसके बाद चित्रकूट की झांकी व बहुत सुंदर कुटिया को दर्शाया गया,इसके पश्चात भरत मिलाप हुआ और अंत में जटायु मिलन के साथ ही रामलीला मंचन का समापन हुआ।इस अवसर पर अध्यक्ष महेश कुमार,सचिव अमित अग्रवाल,कोषाध्यक्ष अमन कुमार,राजेंद्र कुमार,आशीष कुमार,बादल वर्मा,तरुण पुंडीर,हिमांशु पासवान,अजय सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।













