राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को दी बूढ़ी दिवाली की शुभकामनाएं, लोकपरंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का किया आह्वान
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत के प्रतीक लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) के अवसर पर राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इगास-बग्वाल केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकआस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की जीवंत पहचान है।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इगास-बग्वाल जैसे लोकपर्व हमारी विशिष्ट पहचान को बनाए रखने के साथ समाज में आपसी मेलजोल और एकजुटता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोकसंस्कृति और परंपराएं अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी केवल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी लोकपरंपराओं को जीवंत रखें और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।













