बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। श्रीदेवी को बॉलीवुड में उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता था। 54 साल की श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज चार साल की उम्र में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ दुबई में अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी को अटेंड करने के लिए पहुंची थीं। शादी समारोह में उनके साथ पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ पहुंचीं। जबकि बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म धड़क की शूटिंग की वजह से इस शादी में नहीं गई थी। 20 फरवरी को हुई मोहित और अंतरा की शादी के फंक्शन में पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ था। यहां सोनम कपूर, रिया कपूर, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर भी पहुंचे। इस शादी के हर फंक्शन में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। लेकिन इस शादी समारोह की तस्वीरें उनकी आखिरी तस्वीरें बनकर रह गईं। उनके निधन की पुष्टि बोनी कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने की।