बीजेपी लगा रही कांग्रेस पर मुश्लिमों का ठप्पाः सोनिया

585

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधा। उन्‍होंने बीजेपी पर कांग्रेस को लोगों के बीच मुस्लिमों की पार्टी के रूप में प्रचारित करने का आरोप लगाया। उन्‍होंने सवाल भी उठाया कि क्‍या बीजेपी की सरकार बनने से पहले देश में कुछ हुआ ही नहीं था। क्‍या देश 26 मई, 2014 से पहले बड़े ब्‍लैक होल के समान था। राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद पहली बार सोनिया गांधी ने सार्वजनिक मंच में शिरकत की और बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सोनिया गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राजीव गांधी के साथ यात्रा करने के दौरान कहीं भी जाती थीं तो हमेशा उस स्‍थान पर स्थित हर बड़े मंदिर जाती थीं, लेकिन कभी भी उन्‍होंने इसका दिखावा नहीं किया।