जब एयरटेल ने एक लड़की की मांग के बाद बदला कर्मचारी?

555

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी एयरटेल पर अपने कर्मचारी से भेदभाव का आरोप लगा है। कंपनी पर आरोप है कि एक कस्टमर द्वारा मुस्लिम कर्मचारी से बात करने से इंकार करने के बाद कर्मचारी बदल दिया।

दरअसल ट्वीटर पर पूजा सिंह नाम की एक लड़की अपने डीटीएच की सेवा से संबंधित शिकायत एयरटेल के ट्वीटर हैंडल पर की। जिसके बाद शोएब नाम के एक रिप्रजेंटेटिव ने पूजा सिंह से बात की। लेकिन किसी बात को लेकर लड़की ने मुस्लिम कर्मचारी से बात करने से इंकार कर दिया।

पूजा सिंह नाम की लड़की ने कहा कि उसे मुस्लिम कर्मचारियों पर भरोसा नहीं है, इसलिए कंपनी उसकी शिकायत को सुनने के लिए कोई दूसरा कर्मचारी उपलब्ध करवाए। जिसके बाद कंपनी ने अपने ट्वीटर शिकायत केंद्र पर कर्मचारी को बदल दिया।

एयरटेल के इस कार्यवाई के बाद कंपनी की काफी आलोचना हो रही है। कंपनी के इस फैसले के बाद विवाद खड़ा हो गया है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कंपनी पर भेदभाव भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अपने एयरटेल के डीटीएच और मोबाइल नंबर को बदलने की बात अपने ट्विटर हैंडल से कही है।

हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर एयरटेल की तरफ से सफाई देते हुए जबाव दिया गया- ‘प्रिय पूजा, एयरेटेल में हम अपने कस्टमर्स, कर्मचारियों और पार्टनर्स में धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं और आपसे भी इसी तरह के बर्ताव की उम्मीद करते हैं। आपको सेवा देने वाले दोनों कर्मचारी शोएब और गगनजोत हमारी कस्टमर रेजॉलूशन टीम का हिस्सा हैं, और किसी ग्राहक द्वारा संपर्क किए जाने पर जो कर्मचारी सबसे पहले उपलब्ध होता है, वह जवाब देता है।’