https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा, जानें वजह

524

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने इस्तीफा दे दिया। जानकारी के मुताबिक इस्तीफे के बाद वे वापस अमेरिका लौट जाएंगे और वहां पर शोध और लेखन का काम करेंगे। इस बारे में अरुण जेटली ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन वित्त मंत्रालय छोड़ वापस अमेरिका जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री ने इस बारे में अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अरविंद सुब्रमण्यन ने अमेरिका वापस लौटने का निर्णय लिया है। वहीं सुब्रमण्यन ने एक ट्विटर पर जेटली का इसके लिए आभार जताया और उनके फेसबुक पोस्ट के लिंक को शेयर भी किया।

उन्होंने अरूण जेटली का धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में काम करना उनके लिए सबसे बड़े पुरस्कार और संतुष्टि और रोमांच देने वाला था।