नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की धर्मपत्नी साक्षी धोनी ने रिवाल्वर लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आवेदन में साक्षी ने लिखा है कि वह ज्यादातर समय घर में अकेली रहती हैं, ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है। इसलिए उन्हें हथियार खरीदने का लाइसेंस दिया जाए।
साक्षी ने यह आवेदन रांची के मजिस्ट्रेट कार्यालय और अल्गोड़ा थाने में भेजा। इसके बाद पुलिस ने जांच की और पाया कि उनपर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है और उनकी फाइल डीएसपी ऑफिस भेज दी गई। आपको यह भी बता दें कि साक्षी धोनी ने पिस्टल या फिर 0.32 रिवाल्वर के लिए आवेदन किया है।
अब साक्षी के आवेदन की फाइल हटिया डीएसपी होते हुए सिटी एसपी के ऑफिस से आगे बढ़ चुकी है। अब यह फाइल जल्द ही एसएसपी के कार्यालय और फिर रांची के जिलाधिकारी के पास पहुंचेगा।
धोनी के पास भी है खरीदी हुई लाइसेसीं पिस्टल:
निशानेबाजी का शौक रखने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने करीब 9 साल पहले लाइसेंसी पिस्टल खरीदी थी। उस वक्त धोनी को लाइसेंस के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 2008 में धोनी से किसी अज्ञात बदमाश ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। इस संबंध में डोरंडा थाने में FIR भी दर्ज कराया गया था।