https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

बैंक घोटाला: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सीईओ गिरफ्तार…

1529

नई दिल्ली। लगातार बैंकों के घोटले सामने आने के बाद अब बैंक आँफ महाराष्ट्र में 3,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने बैंक के सीईओ रविन्द्र मराठे को कार्यकारी निर्दशक आरके गुप्ता के साथ गिरफ्तार किया गया।

मामला डीएसके ग्रुप लोन डिफाल्ट का है। इस मामले में बैंक के पूर्व सीएमडी सुशील मुनोत को भी जयपुर से पकड़ा गया है। पुणे आर्थिक अपराध शाखा में लगाये गए सभी अधिकारियों ने डीएसके ग्रुप के लोन को पास करने के लिए धोखाधड़ी की।

इससे पहले पुणे स्थित बिल्डर डीएस कुलकर्णी और उनकी पत्नी को फरवरी में 4,000 निवेशकों से 1,154 करोड़ धोखाधड़ी में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने डीएसके ग्रुप के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है और इन तीनों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।