https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

छिनेगा जापान की राजकुमारी का शाही दर्जा, जानें क्यों हो रहा है ऐसा?

676

टोक्यो। जापान की राजकुमारी अयाको एक सामान्य नागरिक केई मोरिया से इसी साल शादी करने जा रही हैं। राजकुमारी के इस फैसले के बाद उन्हें शाही दर्जा वापस करना पड़ेगा। जापान के कानून के मुताबिक, यदि कोई राजकुमारी किसी सामान्य नागरिक से शादी करती है तो राजकुमारी का शाही दर्जा समाप्त हो जाता है।

हालांकि यदि कोई राजकुमार आम लड़की से शादी करती है तो उसे ऐसा नहीं करना पड़ता है। राजकुमार के शाही दर्जे पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।

बता दें कि जापान में ये दूसरा मौका है जब कोई राजकुमारी किसी सामान्य नागरिक से शादी करने जा रही हैं। इससे पहले अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने एक सामान्य शख्स से शादी की थी। जिसके बाद उसे शादी दर्जे का त्याग करना पड़ा था।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमारी अयोको टोक्यो के मेइजी जिंगु मंदिर में 29 अक्टूबर को शादी करेंगी। जिसके बाद वो राजपरिवार छोड़ देंगी। हालांकि इसके एवज में उन्हें 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 85 लाख रुपए) का बोनस दिया जाएगा।

जापान के कानून के मुताबिक, शाही परिवार की महिलाओं को राजगद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है। राजपरिवार में पुरुष उत्तराधिकारी की कमी के चलते महिलाओं को राजगद्दी सौंपने की चर्चा शुरू हुई। लेकिन 2006 में राजपरिवार में प्रिंस हिसाहितो के पैदा होने के बाद महिलाओं को राजगद्दी दिए जाने पर बहस भी खत्म हो गई।