मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में एक राहगीर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह प्लेन जुहू एयरपोर्ट से टेस्टिंग के लिए उड़ा था। लेकिन उड़ते ही यह चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन धू-धू कर जलने लगा।
बताया जा रहा है कि विमान हादसे के वक्त एक निर्माणाधीन इमारत से जा टकराया। हादसे के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस पहुंच गई हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्लेन मुंबई के घाटकोपर के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं बीजेपी विधायक राम कदम ने कहा कि प्लेन क्रैश में पांच लोगों की मौत हुई है। इसमें से चार प्लेन में सवार थे। सभी चार लोगों की मौत हो गई।










