नोएडा में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

940

नई दिल्ली। NCR के इलाकों में वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बदमाश बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार 2 बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को गोली मार दी।

गोली लगने से साइकिल सवार युवक घायल हो गया। दादरी कोतवाली एरिया के GT रोड पर आरजी गार्डन के पास घर जा रहे युवक को बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार बदमाशों ने युवक को गोली क्यों मारी है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।