शिक्षा की दुर्दशा में गन्दी राजनीति का दखल – केजरीवाल

556

पुष्पांजलि, नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि हमारे देश में गंदी राजनीति की वजह से लोग अनपढ़ रह जाते हैं। आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर पेज पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि हमारे भारत के लोग दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनियों में हैं, टॉप कंपनियों के सबसे टॉप पोजीशन पर भारतीय हैं। मगर हमारे देश में गन्दी राजनीति के वजह से लोग अनपढ़ रह जाते है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले 3 साल के अंदर दिल्ली के अंदर शिक्षा के क्षेत्र में क्रन्तिकारी काम हुए हैं, सिर्फ दिल्ली के ही नहीं पूरे दुनिया के लोगों को इस पर गर्व हो रहा है, लोग कह तो रहे हैं कि बदलाव हो सकता है। आज दिल्ली में अगर कोई भी बच्चा अमीर या गरीब के घर में पैदा होता है उसको अच्छी शिक्षा देना हमारा फर्ज है। हमें सबको समान शिक्षा देनी है, अगर हमारे देश में कोई बच्चा पैदा हो और वो किसी भी धर्म का भी हो, उसे अच्छी से अच्छी शिक्षा देना हमारा फर्ज है, तभी हमारा देश नंबर 1 देश बनेगा।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि: ‘मैं रोज सुबह बिना अपॉइंटमेंट के जनता से मिलता हूं, जब मैं CM बना तब मेरे यहां बच्चों के प्राइवेट स्कूल में एडमिशन करवाने की सिफारिश की लाइन लगी होती थी, लेकिन आज 3 साल बाद लोग सरकारी स्कूल में बच्चे का एडमिशन करवाने की बात कहकर आते हैं।‘

2019 विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, बीजेपी नेता हुए एक्टिव