चंडीगढ़। 27 जुलाई की रात पूर्ण चंद्रग्रहण होने वाला है। माना जा रहा है कि ये खगोलीय घटना 21वीं शताब्दी के सबसे लंबे चंद्रग्रहण का गवाह बनेगी। चंद्रग्रहण रात करीब 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो जाएगा।
भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण 27 जुलाई को रात 11 बजकर 54 मिनट से 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट तक होगा। 3.49 बजे चंद्रमा ग्रहण से मुक्त हो जाएगा।
इस बार के चंद्रग्रहण की खास बात ये है कि 18 साल के बाद गुरु पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। इससे पहले 16 जुलाई 2000 को गुरु पूर्णिमा के दिन ऐसा चंद्रग्रहण लगा था। इस चंद्रग्रहण का सबसे सुंदर नजारा एशिया और अफ्रीका के लोगों को देखने को मिलेगा।
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रहण में 12 घंटे व चंद्रग्रहण में नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिहाज से सूतक काल दोपहर 2.55 बजे से होगा।