https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

सिक्किम के बाद चंडीगढ़ बनेगा देश का दूसरा ऑर्गेनिक शहर

530

चंडीगढ़। सिक्किम का पहला ऑर्गेनिक राज्य बनने के बाद अब बारी चंडीगढ़ की है। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ को दूसरा ऑर्गेनिक शहर बनाने का फैसला किया है।

चंडीगढ़ के डीसी अजित बालाजी जोशी ने बताया कि शहर में ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए जमीन तलाश ली गई है। करीबन 1500 एकड़ जमीन शहर में ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए खाली पड़ी है।

जहां केन्द्र सरकार के द्वारा चंडीगढ़ को ऑर्गेनिक सिटी बनाने का प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इसके लिए शहर के किसानों, आढ़तियों और कृषि वर्ग संस्थानों को भी जोड़ा जाएगा।

इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए साल 2017 में सेक्टर-17 के प्लाजा में पहली बार ऑर्गेनिक सब्जी मंडियां लगाकर ट्रायल किया गया था।

जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के 30 के करीब किसानों द्वारा ऑर्गेनिक सब्जियों एवं फलों की प्रदर्शित किया था।