https://ucc.uk.gov.in/
 https://ucc.uk.gov.in/

सावन में इस प्रकार पूजा करने से भोलेनाथ होगें प्रसन्न

648

नई दिल्ली। हिन्दुओं का पावन पर्व सावन का महीना आरंभ हो चुका है। शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी है। हिंदू धर्म में सावन महीने में शिव की आराधना को महत्व दिया जाता है। इन दिनों भगवान शिव का विभिन्न प्रकार से अभिषेक करने से मनचाही इच्छा पूर्ण होता है।

सावन के महीने में अगर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाए और उसे जुड़े मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान शिव खुश होते हैं। घर में कलह क्लेश और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। बीमारियां भी घर का रास्ता छोड़ देती हैं।

इस बार के सावन का शुभारंभ श्रवण नक्षत्र, मकर राशि और कर्क लग्न में हो रहा है। मकर राशि का स्वामी शनि है। कर्क का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा और शनि सम शत्रु है, इसलिए सावन का शुभांरभ राजसी योग में हो रहा है।

इस प्रकार करें सवान में शिव की पूजा

  • भगवान शिव पर दूध की धारा से अभिषेक क‍रने से भक्‍तों की बुद्धि प्रखर होती है।
  • भगवान शिव पर इत्र से अभि‍षेक करने पर भक्‍तों की काम सुख और भोग की वृद्धि होती है।
  • मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ पर शहद से अभिषेक करने से टीबी रोग का नाश होता है।
  • भगवान शिव पर गन्ने के रस से अभिषेक करने से आनंद की प्राप्ति होती है।
  • भगवान शिव पर गंगा जल से अभिषेक करने से सर्वसुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है।