बिहार में वन महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सीएम नीतीश ने लगाए पेड़

804
आज से बिहार में वन महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश ने एक अन्ने मार्ग में पेड़ लगाकर इसकी शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बेल और संतरा के पेड़ लगाए और लोगों से भी ऐसा करने की अपील की। सीएम ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिहाज से पेड़ लगाना और वन बचाना बहुत जरुरी है।
आपको बता दें कि वन महोत्सव के दौरान पूरे बिहार में पर्यावरण व वन विभाग की ओर से एक करोड़ तथा ग्रामीण विकास विभाग सामाजिक वानिकी कार्यक्रम के तहत 50 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य तय किया गया है।
वन महोत्सव के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों व संस्थाओं को इस अभियान में शामिल किया गया है। इसके अलावा सरकार ने आम लोगों से भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर शिरकत करने की अपील की।