एप का नाम कावड़ यात्रा मैनेजमेंट एप है। जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप के जरिए कांवड़ यात्रियों को मेडिकल से लेकर शिविर तक की जानकारी उनके स्मार्टफोन पर ही मिलेगी।
इस एप का साइज 3.45MB है और गूगल प्ले-स्टोर से इसे 1,000 से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। इस एप को 30 जुलाई को आखिरी बार अपडेट किया गया है। इस एप के बारे में जानकारी देते हुए आयुक्त अनिता मेश्राम ने कहा कि जनपद में कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा मैनेजमेंट एप लॉन्च किया गया है।
इस एप में सभी पंजीकृत कावंड़ शिविर संचालकों के नाम, पता, मोबाइल नंबर सेव है जिससे कावंड़ियों को मदद मिलेगी। साथ-साथ आयुक्त ने कहा कि यह एप एक कंट्रोल रूम की तरह काम करेगा। उन्होंने कावंड़ यात्रा से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी को यह ऐप डाउनलोड करने का भी निर्देश दिया ।
इस एप में कांवरियों के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की भी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा शिविर के साथ-साथ पुलिस केंद्र के बारे में भी इसमें जानकारी मौजूद है। एप की मदद से कांवड़ लेकर आने वाले लोग अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। कावड़ यात्रा को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
एप में कांवड़ यात्रा में ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलेंगे। इन नंबरों की सहायता से आप अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।