श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों देर रात चली मुठभेड़ में पांच आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक, मारे गए आतंकियों के पास से एके-47 राइफल बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने शोपियां के गांव में आतंकियों के होने की सूचना के बाद इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरु की। जब सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे तभी आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरु कर दी।
आतंकियों की तरफ से गोलीबारी शुरु होने के बाद सुरक्षा बलों ने जबावी कार्रवाई में पांच आतंकियों को मार गिराया।
आतंकियों के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने सेना की इस बहादुरी की तारीफ की और कहा, ‘शोपियां के किलूरा में मुठभेड़ स्थल पर चार और आतंकवादियों के शव मिले हैं, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। गुड जॉब ब्वॉयज, गुड फॉर पीस।’
भारत और ब्राजील के आम चुनाव में दखल दे सकता है रूस: ऑक्सफोर्ड एक्सपर्ट









