मौसम खुशनुमा रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा। पिछले तीन दिनों से आसमान में छाए बादल आज भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यही नहीं कई जगहों पर बारिश की हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक आज हल्की बूंदा-बांदी के बाद कल यानि की 6 अगस्त को तेज बारिश हो सकती है। ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ बरसात की संभावना जताई जा रही है।










