धोनी से मिले अमित शाह, गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

749

नई दिल्ली। ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अमित शाह की मुलाकत हुई। इस सिलसिले में अमित शाह देश के जाने-माने लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

 महेंद्र सिंह धोनी और अमित शाह की मुलाकत दिल्ली में हुई। धोनी से मिलकर अमित शाह ने पीएम मोदी की ओर से किए जा रहे काम के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने वाली एक पुस्तिका भी भेंट की।

इस मुलाकत के दौरान अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी और बीजेपी के सांसद सरोज पांडे भी शामिल थीं।

इससे पहले भी अमित शाह ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत कई लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। शाह इस अभियान के तहत लता मंगेशकर, योग गुरु बाबा रामदेव, माधुरी दीक्षित, पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, साइना नेहवाल, संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप समेत कई लोगों से मिल चुके हैं।