फरीदाबाद। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्टीय अध्यक्ष केशव चंद यादव एवं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्टीय प्रभारी कृष्णा अलावरे ने राजेश खटाना एडवोकेट को लीगल विभाग हरियाणा युथ कांग्रेस का इंचार्ज न्युक्त किया। राजेश खटाना एडवोकेट पिछले काफी समय से यूथ कांग्रेस में सक्रिय रहे है।
उन्होंने अपने राजनितिक जीवन की शुरुआत एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष के रूप में की थी और वतमान में फरीदाबाद जिला न्यालय में वकालत कर रहे है। नियुक्ति पर उन्होंने कहाकि वह पूरी ईमानदारी के साथ चलेंगे। हरियाणा के सभी जिलों में जाकर लीगल विभाग की कमेटी का गठन करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह गरीबों लोगो की निस्वार्थ सेवा करके उनको न्याय दिलाएंगे। कृष्णा अलवारे ,केशव चंद यादव ,के वी वाशन, दीपेंदर हुड्डा सांसद,जगदीप कम्बोज गोल्डी,अलजो के जोशेफ राष्ट्रीय इंचाज लीगल विभाग, डॉ सुरेंदर हुड्डा, सचिन कुंडू, तरुण तेवतिया, विकास वर्मा एडवोकेट, प्रोफ़ेसर एम पी सिंह का आभार व्यक्त किया।










