इटावा – बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी

691

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में भाजपा की सदर विधायक और यूपी की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति सरिता भदौरिया को मैसेज के जरिये परिवार समेत जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद राजनैतिक दलों के साथ साथ पुलिस विभाग में हडंकप मच गया है। पूरे मामले को लेकर इटावा के एसएसपी आकाश तोमर ने यूपी एटीएस को जानकारी प्रदत्त कराई गई है। वैसे तो एसएसपी और उनकी टीम खुद ही पूरे मामले की जांच करा रहे है लेकिन सत्तारूढ दल की एमएलए होने की गंभीरता को देखते हुए यूपी एटीएस को जानकारी मुहैया कराने की जरूरत महसूस की गई है।