फेशियल टिश्यू की नई रेंज को लांच ,बिड़ला केयर ब्रांड नाम के तहत हाइजीन और वेलनेस सॉल्यूशंस की पांच नई रेंज लाँच की

427

राजेंद्र पंत रमाकांत

फरीदाबाद। सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल ने बिड़ला केयर ब्रांड के नाम से शुक्रवार को होटल ताज विवांता, सूरजकुंड में फेशियल टिश्यू की नई रेंज को लांच किया। बिड़ला केयर ब्रांड नाम के तहत हाइजीन और वेलनेस सॉल्यूशंस की पांच नई रेंज लाँच की, जिसमे आज के ताज़ा हालात के मद्देनजर और उपभोगताओं की स्वच्छता का ध्यान रखा गया है।
इस मौके पर कंपनी के सीईओ जेपी नारायण ने बताया कि देश में गंदगी और अनहाइजीनिक गतिविधियों की वजह से बीमारियां बढ रही है। ऐसे में लोगों को स्वच्छ रखने के उद्वेश्य से कंपनी ने केयरिंग फॉर यू, योर फैमिली एंड मदर अर्थ के टैगलाइन के साथ कस्टमर्स को वेट वाइप्स और पॉकेट टिश्यू के रूप में स्वच्छता और वेल्ल्नेस सॉल्यूशंस की नए प्रोडक्ट लाँच किये है, जो हाइजीनिक और टिकाऊ हैं।
उन्होंने बताया की बिड़ला केयर वाइप्स न केवल उपभोक्ताओं के लिए बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छे हैं
सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ, जेपी नारायण ने कहा कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर इस बात को रेखांकित करता है कि हमने स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ परिचालन में बदलाव किया है। साथ ही सेंचुरी पल्प एंड पेपर की आने वाले वर्षों में कई और हाइजीन एंड वेलनेस सॉल्यूशंस लॉन्च करने की भी योजना है./// रमाकान्त पन्त///