
आयुष आपके द्वार “75 वें आजादी का अमृत महोत्सव”
सोशल एंपावरमेंट विलेजर्स एसोसिएशन (सेवा) दिल्ली एवम् गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल विकासनगर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर स्वैच्छिक कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून। सोशल एंपावरमेंट विलेजर्स एसोसिएशन (सेवा) दिल्ली एवम् गुरुनानक मिशन पब्लिक स्कूल विकासनगर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के आह्वान पर स्वैच्छिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा के उत्तराखंड प्रदेश के कार्यकारणी सदस्य रघुनाथ सिंह ने कार्यक्रम में बच्चों का आह्वान करते हुए कहा की औषधि अमृत के समान है। उन्होंने कहा की औषधीय पादप घर में गमले में लगाकर, पार्क, खेत के मेर और जहां भी संभव हो लगाकर उसका इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए हितकर है।














तुलसी, गिलोय, एलोवेरा, अश्वगंधा, शतावरी, पारिजात, ब्राह्मी, अश्वगंधा के गुणों से बच्चों को परिचय करवाया और कहा की औषधीय पादप के पत्ते, फूल, फल और छाल का उपयोग हमें सदैव निरोगी रखता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बलवंत सिंह राणा ने बच्चों से कहा की एक आंवला का नियमित सेवन कोरोना जैसे वायरस और बैक्टीरियल संकट से बचाए रखेगा। इस अवसर पर हल्दी, तुलसी, गिलोय एवम् अन्य 500 पौधे का वितरण किया गया।









