सक्षम निरंतर दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण में आगे बढ़कर सेवा करेगा : ललित पंत

329

सक्षम निरंतर दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण में आगे बढ़कर सेवा करेगा : ललित पंत

जिला देहरादून में प्रांत सचिव तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  ललित पंत  के प्रवास के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण की ओर सक्षम की विभिन्न गतिविधियां।

हरिशंकर सैनी
देहरादून ,सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के प्रांत सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य  ललित पंत , प्रांत के बधिर प्रकोष्ठ प्रमुख  उमेश ग्रोवर  तथा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख श्री अनंत प्रकाश मेहरा 4 दिनो के देहरादून एवं हरिद्वार जिलों में प्रवास के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण हेतु विभिन्न संगठनों एवं दिव्यांग जनों से मिले।
प्रथम दिवस पर सक्षम तथा एनएसएस उत्तराखंड सरकार एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून तथा यू०पी० एस० ई० के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी जिसका मुख्य शीर्षक अंग दान पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सक्षम का नेत्र कुंभ, कांबा एवं प्रणव प्रकल्प के बारे में चर्चा कर बताया किस प्रकार सक्षम निरंतर इस प्रकार के कार्य कर दिव्यांग समाज को सही दिशा की ओर ले कर चल रहा है।
इस बीच सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज देहरादून में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं उत्तराखंड डैफ वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित भारतीय सांस्कृतिक भाषा पर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर बताया कि प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय बधिरता दिवस पर हमें विभिन्न समाज के लोगों को जागरूक करना चाहिए। उनको शिक्षा से जोड़ना चाहिए उनकी आधारभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर व्यवस्था करानी चाहिए।
जबकि तीसरे दिन देहरादून में झाझरा स्थित वनवासी आश्रम में उत्तराखंड डिसलेक्सिक सोसाइटी तथा जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून एवं सक्षम द्वारा संयुक्त रुप से आयोजित अधिगम अक्षमता पर कार्यशाला में प्रतिभाग कर सक्षम द्वारा चलाए जा रहे एक विशेष प्रकल्प धीमहि पर चर्चा की,

उन्होंने बताया कि यह एक ऐसा प्रकल्प है जिसमें मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ अधिगम अक्षमता से पीड़ित बच्चों पर भी ज्यादा प्रकाश डाला जाता है तथा उनके लिए विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूरा कराया जाता है मुख्य रूप से उनके शीघ्र पहचान एवं निदान पर कार्य किया जाता है।

उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपाध्यक्ष सचिन बढेरा  के यहां पहुंचे एवं उनके साथ भोजन किया।

इस दौरान प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात से पीड़ित सचिन बढेरा  ने विभिन्न दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर वार्ता रखी।जिन पर प्रांत सचिव ललित पंत जी द्वारा संज्ञान लिया गया। सभी समस्याएं दिव्यांग जनों की इस प्रकार की हैं जो उनको रोजगार एवं अपने जीवन यापन के लिए सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण हैं जिस पर उन्होंने कहा वास्तव में दिव्यांग समाज की सरकार द्वारा इन सभी समस्याओं का निदान किया जाना अति आवश्यक है एवं सक्षम निरंतर दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण में आगे बढ़कर सेवा करेगा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाए जाने की दिव्यांग जनों की मांग को भी सही कहा और तत्काल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मदन कौशिक जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनसे स्वीकृति भी प्राप्त की। उन्होंने कहा दिव्यांगजन प्रकोष्ठ शीघ्र घोषित किया जाएगा, जिसमें दिव्यांग जनों को राजनीतिक हिस्सेदारी मिलेगी। अन्य और दिव्यांग समाज की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की भी बात प्रांत सचिव द्वारा स्वीकार की गई एवं एवं प्रांत उत्तराखंड में दिव्यांग जनों की समस्याओं के समाधान हेतु उत्तराखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर जी के समक्ष भी बात रखी गई। उन्होंने कहा दिव्यांग जनों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनको सक्षम पूर्ण प्रयास कर सेवाएं देता रहे।सेवा देना संगठन का मुख्य कर्तव्य है।
इस दौरान ललित पंत जी ने बताया शीघ्र ही समाज कल्याण मंत्री माननीय यशपाल आर्य जी से भी इस संबंध में वार्ता चल रही है शीघ्र ही सचिव स्तर पर वार्ता कर सभी दिव्यांग जनों की समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान बधिर प्रकोष्ठ के प्रमुख एवं उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश ग्रोवर जी को अंतर्राष्ट्रीय बधिरता दिवस की बधाई भी दी गई।
प्रांत प्रचार प्रमुख अनंत मेहरा ने बताया अंतर्राष्ट्रीय बधिरता दिवस एवं प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम आगामी 9 अक्टूबर को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून के सौजन्य से सक्षम देहरादून के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा।
एवं सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को सी०पी० चेयर तथा श्रवण बाधित जनों को विशेष रुप से कान की मशीन दी जाएगी इस दौरान दोनों ही दिव्यांगता उसे पीड़ित परंतु समाज में सशक्त वन विशेष उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।