राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज सेवा में निरंतर सेवारत :संजय

288

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज सेवा में निरंतर सेवारत :संजय जी

हल्द्वानी (हरिशंकर सैनी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज सेवा में निरंतर सेवारत हैं । श्री मोहन भागवत जी के उत्तराखंड प्रवास से पूर्व हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए RSS के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय जी ने कहा कि 1925 में डा. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा रोपा गया आरएसएस रूपी वट वृक्ष विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन का रूप ले चुका है। संघ आज भी अपना मूल कार्य शाखा लगाकर राष्ट्रभक्ति से पूर्ण कार्यकर्ता निर्माण का कार्य कर रहा है, जबकि संघ के विभिन्न संगठनों से जुड़े स्वयंसेवक समाज के प्रत्येक क्षेत्र में देश के विकास के लिए जरूरी परिवर्तन का नेतृत्व कर रहे हैं। शाखा और वर्गों के माध्यम से स्वयंसेवक शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए कड़े अनुशासन में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि संघ कार्य प्रत्येक व्यक्ति तक पंहुंचे इसके लिए समय समय पर मूल्यांकन किया जाता हैं और केंद्रीय पदाधिकारीयों का कार्य विस्तार के लिए मार्गदर्शन मिलता रहता हैं। उन्होंने कहा कि संघ के विभिन्न संगठनों से जुड़े करोड़ों स्वयंसेवक आज देश में सामाजिक परिवर्तन का नेतृत्व कर भारत को स्वावलंबी और स्वाभिमानी राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया में अपना योगदान दे रहे हैं। श्री संजय जी ने कहा कि संघ कार्य की गति एवं कार्य विस्तार के लिए चर्चा वार्ता हेतु सर संघ चालक मोहन भागवत का प्रवास 8 अक्टूबर की रात्रि से 11 अक्टूबर की रात्रि तक प्रवास करेंगे।
कार्यक्रम आम्रपाली इंस्टीट्यूट लामाचौड़ में सम्पन्न होंगे। 10 अक्टूबर को परिवार सम्मेलन का आयोजन भी होगा । प्रान्त कार्यकारिणी के साथ धर्म जागरण, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, समाजिक सदभाव, गौ संवर्द्धन, ग्राम विकास, जल एवं पर्यावरण संरक्षण की समीक्षा व विस्तार पर चर्चा होगी। वार्ता में सह प्रान्त प्रचार प्रमुख बृजेश वनकोटी,जिला प्रचार प्रमुख अतुल अग्रवाल मौजूद रहे।