


डॉ बबीता सहोत्रा आनंद ने जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बतायी,
देहरादून , इंदिरा कॉलोनी मलिन बस्ती में डॉ बबीता सहोत्रा आनंद प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में ने बैठक कर महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया,
भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है , उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देवभूमि के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए वोट देंने का आव्हान किया ,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोविड-19 काल में जिन बच्चों के माता-पिता का देहांत हो गया है वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी 50000 की आर्थिक मदद की जानकारी दी, महालक्ष्मी योजना समूह बनाकर बिना ब्याज के कर्ज लेने की की जानकारी दी, इंदिरा कॉलोनी बस्ती में 4 ऐसे बच्चे मिले, जिनके माता-पिता का देहांत हो चुका है तत्काल तहसीलदार दयाराम जी से वार्ता कर वात्सल्य योजना का उन्हें लाभ दिलाने को कहां,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी फ्री टीकाकरण 100 करोड़ जनता को लगाने पर सब ने मोदी जी का धन्यवाद किया, मनुगंज मे घर घर जाकर घर पर भाजपा घर-घर भाजपा के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क कर भाजपा सरकार की उपलब्धियां बतायी, इस अवसर पर डॉ बबीता सहोत्रा आनंद पूर्व मंडल अध्यक्ष कांता वेदी महामंत्री सुमन सिंह डॉ रोमी सलूजा नीलम रेखा सिंह मधु गहलोत आदि उपस्थित थे,









