राजनाथ का कांग्रेस को जवाब, हम चाहे 10 मुख्यमंत्री बदलें हमारी मर्जी, भाजपा की विजस संकल्प रैली में पहुंचे रक्षा मंत्री विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

280

उत्तरकाशी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरकाशी में आज विजय संकल्प रैली का समापन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री बदलने को लेकर विपक्ष के हमलावर रुख पर पलटवार किया। राजनाथ सिंह ने कहा हम पांच साल में दस बार मुख्यमंत्री बदलें इससे आप को क्या, ये पार्टी का अंदरुनी मामला है।
राजनाथ सिंह ने कहा हमने कभी किसी को प्रोजेक्ट कर चुनाव नहीं लड़ा। अगर हम किसी के चेहरे पर चुनाव लड़ते तो हम कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बदलते। राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने पार्टी के तौर पर और कमल के निशान पर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण हमने राज्य में अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारियां दी। उन्होंने कहा हमारा कोई भी मुख्यमंत्री बुरा नहीं था।
राजनाथ सिंह ने कहा भाजपा एक बड़ी पार्टी है। यहां सभी फैसले सोच समझ कर लिये जाते हैं। ये सभी फैसले पार्टी करती है कि किस को क्या जिम्मेदारी देनी है। इस सभी बातों को ध्यान में रखकर ही हम लोगों ने मुख्यमंत्री बदल दिया।बता दें उत्तरकाशी में बीजेपी की विजय संकल्प रैली के समापन के मौके पर राजनाथ सिंह ने ये सब बातें कहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह भी यहां मौजूद रहे।