शक्ति पम्पस इंडिया लिमिटेड ने रचा इतिहास 

139

देहरादून। सोलर पंपिंग समाधानों में अग्रणी शक्ति पम्प्स इंडिया लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से 50,000 ऑफ – ग्रिड सौलर फोटोवोल्टिक वाटर पम्पिंग सिस्टम के लिए लेटर ऑफ इम्पेनलमेन्ट प्राप्त हुआ जो सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में पीएम – कुसुम स्कीम फेस – 3 के कम्पोनेन्ट – बी के लिए है। इन 50,000 पम्पस की अनुमानित कीमत 1,603 करोड़ रुपये है। इस योजना के तहत, किसानों को 90 प्रतिशत की सब्सिडी प्राप्त होने से काफी लाभ होगा। पीएम – कुसुम स्कीम फेस-3 का कम्पोनेन्ट बी विशेष रूप से 3, 5 एवं 7.5 एचपी तक की व्यक्तिगत क्षमता वाले सौलर ऊर्जा संचालित कृषि पंपों के इंस्टॉलेशन पर केंद्रित है।
शक्ति पम्प्स के चेयरमैन दिनेश पाटीदार ने कहा कि हम महाराष्ट्र के एमएसडीसीएल के मैनेजमेंट की इस पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस पहल से डिस्कॉम की अतिरिक्त सब्सिडी लोड में कमी आएगी। इसके अलावा डीजल से सोलर पम्प्स पर स्विच करने से आर्थिक बचत, उर्जा स्वतंत्रता में वृद्धि, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और वायु प्रदूषण को कम करके पर्यावरणीय लाभ होगा। हमें खुशी है कि पिछले तीन वर्षों से, शक्ति पम्प्स लगातार कृषि पंपिंग क्षेत्र में किसानों की पहली पसंद रहा है।
पाटीदार ने आगे कहा कि वे किसान जिन्होंने इलेक्ट्रिकल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था और कनेक्शन का इंतजार कर रहे थे, वे सोलर पम्प्स से अपग्रेड हो जाएंगे जिस से डीजल पम्प्स पर उनकी निर्भरता भी खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं अब तक किसान मौसम के भरोसे रहकर केवल एक उपज ले पाते थे, अब वे बिजली की चिंता किए बिना पूरे साल खेती कर सकते है। इसके साथ ही किसान माईक्रो इरीगेशन टेक्निक ‘Per Drop More Crop’  के सिद्धांत पर कृषि में उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।