दून में तेज हुई विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ, पिथुवाला वार्ड 87 में समिति गठित, 1 फरवरी को होगा सम्मेलन

10

दून में तेज हुई विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियाँ, पिथुवाला वार्ड 87 में समिति गठित, 1 फरवरी को होगा सम्मेलन

देहरादून। राजधानी दून में प्रस्तावित विराट हिन्दू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को पिथुवाला वार्ड संख्या 87 में हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्ड के पार्षद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
बैठक में सम्मेलन को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से एक आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति को सम्मेलन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—जैसे कार्यक्रम संचालन, व्यवस्थापन, अनुशासन, प्रचार-प्रसार एवं अतिथियों के स्वागत—की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आयोजन समिति में श्रीमती ममता चौहान को संयोजक, गौरव शर्मा को सह-संयोजक तथा विनय चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के गठन के साथ ही वार्ड में सम्मेलन की तैयारियों को गति देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी सहमति से पिथुवाला वार्ड 87 में हिन्दू सम्मेलन की तिथि 1 फरवरी 2026 निर्धारित की। सभी सदस्यों ने सम्मेलन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विराट हिन्दू सम्मेलन समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता एवं सकारात्मक संवाद को मजबूत करने का माध्यम बनेगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और आने वाले दिनों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।