देहरादून में आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे पीड़ितों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। कई मामलों में लोगों ने अपनी पीड़ा सीधे जिलाधिकारी सविन बंसल के सामने रखी।
पीड़ितों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि जिलाधिकारी सविन बंसल उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करेंगे और उन्हें न्याय मिलेगा।
जनता दरबार के दौरान जिलाधिकारी ने भी सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर समाधान कराया जाएगा।
जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जहां प्रशासन ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों को जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।









