भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की

3

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ के जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने बणगांव – चोपड़ा – कसलाना मोटर मार्ग एवं दिवारीखौल – जोखणी मोटर मार्ग की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का विकास हमारा उद्देश्य है। प्रदेश के हर गांवों तक सड़क सुविधाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपेक्षा की।

इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री चैन सिंह महर, श्री विजय बडोनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्री शैलेन्द्र कोहली, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी श्री जगबीर रावत, कृषक कृषि उद्यमी उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष श्री बलबीर रावत, पूर्व संगठन मंत्री एबीवीपी श्री प्रहलाद राणा, पूर्व सैनिक राज्य आंदोलनकारी संगठन अध्यक्ष श्री महाबीर सिंह चौहान, श्री कुलबीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री नितेश रावत, श्री विपिन बिष्ट, श्री कुलदीप रावत, श्री मंजीत राणा आदि मौजूद रहे।