चमोली -अपराध की कमाई से ‘रॉयल लाइफ’ का ख्वाब चकनाचूर: चोरी के जेवरात और चोरी की कमाई से खरीदी बाइक समेत शातिर अभियुक्त गिरफ्तार !
कहते हैं कि अपराध के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते, और चमोली पुलिस ने एक बार फिर इसे सच साबित कर दिखाया है। होली के त्यौहार के बीच सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और मोबाइल उड़ाने वाले शातिर अभियुक्त को कर्णप्रयाग पुलिस ने माल और चोरी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया है।
बीती 01 मार्च से 04 मार्च 2026 के बीच, वादी श्री अर्जुन सिंह निवासी ग्राम सिदोली, हाल निवासी गौचर के किराये के कमरे में अज्ञात चोर ने सेंधमारी की थी। घर से सोने का लॉकेट, मांगटीका, नथ, कुंडल, मटरमाला, चैन, चांदी की पायल, बिछुवे, अंगूठी सहित एक Redmi मोबाइल और BOAT की स्मार्ट वॉच चोरी हुई थी। इस संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में मु0अ0सं0 10/2026, धारा 305(A) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली, सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल घटना में लिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द्र भट्ट व चौकी प्रभारी मानवेन्द्र गुंसाई के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण तथा जनपद की सर्विलांस टीम की सहायता से वादी के चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया। प्राप्त लोकेशन के आधार पर संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की गई। दिनांक 01/04/2026 को पुलिस चौकी गौचर बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ शुभम पुत्र स्व0 सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम कुमजुग पो0 सुंग, तहसील व थाना नन्दानगर जनपद चमोली, उम्र लगभग 24 वर्ष को मु0अ0सं0- 10/2026 धारा 305(A) BNS बनाम अज्ञात में चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।माल बरामद के आधार पर अभियोग में धारा – 331(4)/317(3) BNS की बढोतरी की गयी।
पूछताछ में खुलासा- अभियुक्त ने बताया कि होली से 1-2 दिन पूर्व वह नशे की हालत में गौचर क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान एक मकान के बाहर ताला लटका देखकर उसे संदेह हुआ कि मकान मालिक बाहर गए हुए हैं। अवसर का लाभ उठाते हुए उसने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
अभियुक्त द्वारा चोरी किए गए सामान में 01 सोने का लॉकेट, 01 सोने का मांगटीका, 01 सोने की नथ, 01 जोड़ी सोने के कुण्डल, 01 सोने की मटरमाला (लाल दानों सहित), 01 सोने की चैन, 01 जोड़ी चांदी की पायल, 01 जोड़ी चांदी के बिछुवे, 01 चांदी की अंगूठी, 01 अदद Redmi कंपनी का मोबाइल फोन तथा 01 अदद BOAT कंपनी की हाथ घड़ी शामिल है।
पूछताछ में अभियुक्त ने यह भी बताया कि चोरी किए गए सामान में से 01 सोने का लॉकेट, 01 जोड़ी चांदी के बिछुवे एवं 01 चांदी की अंगूठी को उसने हरिद्वार में एक अज्ञात व्यक्ति को लगभग ₹60,000/- में बेच दिया। प्राप्त धनराशि से उसने वाहन संख्या UK-07BL-1750 मोटरसाइकिल खरीद ली। शेष आभूषणों को बेचने के उद्देश्य से वह देहरादून जा रहा था, किन्तु सतर्क पुलिस द्वारा उसे गौचर बैरियर पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
बरामदगी माल विवरण –
1- 01 सोने का मांगटीका,
2- 01 सोने की नथ,
3- 01 जोडी सोने के कुण्डल,
4- 01 सोने की मटरमाला जिस पर लाल रंग के दाने हैं ,
5- 01 सोने की चैन 01
6- 01 जोडी चांदी की पायल,
7- 01 अदद Redmi कम्पनी का मोबाईल फोन
8- 01 अदद हाथ की घडी BOAT कम्पनी
9-वाहन संख्या – UK-07BL-1750 मो0सा0
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा उपरोक्त चोरी की घटना के सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹2,500/- के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द्र भट्ट कोतवाली कर्णप्रयाग
2- उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह प्रभारी चौकी गौचर कोतवाली कर्णप्रयाग
3- उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला एसओजी प्रभारी
4- का0 सतीश सिंह कोतवाली कर्णप्रयाग
5- का0 संतोष चौकी गौचर कोतवाली कर्णप्रयाग
6- का0 चन्दन नगरकोटी (एसओजी)
7- का0 आशुतोष तिवारी (एसओजी)
8- का0 राजेन्द्र सिंह (एसओजी)










