IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आज “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

1

 रुड़की- IIT रुड़की में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2026 के अवसर पर आज “Responsible Innovation for Inclusive Growth” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, AI और Innovation केवल आधुनिक विकास के साधन नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुंचाने का माध्यम बनने चाहिए। सरकार का उद्देश्य “Technological Antyodaya” है, जहां Technology का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उत्तराखण्ड को Innovation Hub बनाने और युवाओं को Future-Ready Skills से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता IIT रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने की। जबकि UCOST के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।