सीमांत में जागरूकता और सुरक्षा अभियान तेज

2

पिथौरागढ़- सीमांत में जागरूकता और सुरक्षा अभियान तेज , जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा एसओजी, एएचटीयू एवं कोतवाली जौलजीबी पुलिस के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

 बच्चों को हेल्पलाइन सेवाओं और सहायता तंत्र की जानकारी भी दी गई।

 राजी जनजाति समुदाय के बीच मानव तस्करी, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार एवं नशा उन्मूलन पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

 आमजन को नए कानूनों, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं एनडीपीएस एक्ट की जानकारी देते हुए भांग की खेती न करने हेतु प्रेरित किया गया।

 अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चैकिंग अभियान भी चलाया गया।

 पिथौरागढ़ पुलिस की अपील — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।