मुनिकीरेती-: जून के महीने चढ़ गया है और अल नीनो का प्रकोप के मिश्रण के चलते यह महीना और भीषण गर्मी भरा बना हुआ है, वहीँ प्रदेश में लगातार हर दिन हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को प्रस्थान कर रहे है। जिसके तहत यात्रा मार्ग पर यातायात को मैनेज करने को हर दिन ख़ाकी अडिगता के साथ कर्तव्यपथ पर डटी हुई है।
टिहरी जनपद अंतर्गत मुनिकीरेती थाना क्षेत्र भी यात्रा मार्ग का प्रमुख पड़ाव है जो ऋषिकेश प्रस्थान मार्ग व यात्रा के अंतिम पड़ाव के बीच पड़ता है जिसके चलते मुनिकीरेती में यात्रा सीजन के दौरान यात्री वाहनो की संख्या परस्पर बनी हुई है, जिनको व्यवस्थित रखने को टिहरी पुलिस टीम निरन्तर भरी गर्मी व विषम परिस्थितियो में भी डटी हुई है। वहीं अपनी टीम की निरंतरता को सलाम करते हुए आज पुलिस कप्तान टिहरी श्वेता चौबे स्वयं से अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह व क्षेत्राधिकारी मुनि की रेती के साथ ग्राउंड ज़ीरो पर उतरी व अपनी टीम के साथ यात्रा मार्ग को बेहतरीन मैनेज व यातायात का कुशल संचालन किया।
उनके द्वारा इस दौरान विभिन्न यातायात प्वाइंटों पर तैनात अपने अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच जाकर उनसे मुलाकात कर परिस्थितियो की जानकारी ली व सुधार की आशंकाओं को तलाश।
कप्तान श्वेता द्वारा अपने कर्मियों का लगातार भीषण गर्मी के बीच भी कर्तव्यपथ पर निरंतरता, धैर्य, समर्पण कोज़ सलाम करते हुए उन सभी को धूप से बचने को हैट (टोपी) एवं रिफ्रेशमेंट सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अगर जनसेवा के लिए विषम परिस्थितियों में भी अडिग है यो उनके मनोबल को बनाये रखना, स्वास्थ्य व सुविधा देने हमारा फर्ज है। उनके द्वारा कर्मियों को यात्रियों की सहायता व सुरक्षा कस लिए 24*7 तत्पर रहने को कहा।
कप्तान श्वेता ने कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति एवं ‘अतिथि देवो भवः’ की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। टिहरी पुलिस इसी भावना के साथ दिन-रात यात्रियों की सेवा एवं सुरक्षा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है।










