विकासनगर-: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संचार साथी पोर्टल(सीईआईआर) के माध्यम से 10 लोगो के खोए हुए मोबाइल फ़ोन लौटा उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई है।
विकासनगर पुलिस को बीते कुछ समय मे अलग अलग समय मे मोबाइल गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसके तहत विकासनगर पुलिस द्वारा संचार साथी पोर्टल(सीईआईआर) के माध्यम से गुम हुए फ़ोनो की ट्रेकिंग शुरू की।
जिसके तहत विकासनगर पुलिस द्वारा आज रविवार को 10 मोबाइल स्वामियों को उनके मोबाइल फ़ोन वापिस किये। पुलिस द्वारा फोन स्वामियों को लौटाए गए मोबाइल फोन लगभग 2 लाख रुपये के है। सभी मोबाइल स्वामियों द्वारा पुलिस द्वारा उनका फ़ोन लौटाने ओर उनका आभार व्यक्त किया गया।
कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक लगभग 15 लाख रुपये से अधिक मूल्य के 70 मोबाईल फोन सीईआईआर पोर्टल के माध्यम बरामद कर उनके मोबाईल स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है।










