रुड़की।पीरान कलियर में हजजरत मखदूम अली साबिर कलियरी के 758-वें उर्स के मौके पर में दरगाह के बुलंद दरवाजे पर झंडा लगाकर शज्जादानशीं ने मेले की शुभारंभ किया।रात को मेहंदी डोरी की रस्म अदा की गई।मेले के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड के अल्पसंख्यक कल्याण व भाषा मंत्री खजान दास ने आकर दरगाह पीरान कलियर मेला क्षेत्र का भ्रमण किया।कैबिनेट मंत्री खदान दास ने कहा कि भारतवर्ष सदियों से वासुदेव कुटुंबकम् सर्वेधर्म संभव और अनेकता में एकता का प्रतीक रहा है।हमारे देश में विभिन्न धर्मों के संतों ने एकता,प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया है।साबिर साहब का संदेश भी हमारे देशवासियों के लिए आध्यात्मिक प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश है,जो पूरे विश्व में जाता है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों,सूफियों तथा अन्य संगठनों के सदस्यों से मेले की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दरगाह पहुंचने पर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने मेले में स्वयं घूमकर दुकानदारों की समस्याओं के विषय में जानकारी ली।अंतर्राष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी व उर्स कमेटी के सचिव/संयोजक ने बताया कि मेले में चांद की ग्यारह तारीख को छोटी रोशनी और चांद की बारह तारीख को बड़ी रोशनी तथा चांद की तेरह तारीख को कूलशरीफ का आयोजन किया जाता है,जो संभवतः चांद की तारीख के अनुसार 26,27,28 और 29 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि उर्स में कैबिनेट मंत्री खजान दास को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों,कव्वाली के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया गया है,जिस पर उन्होंने अपनी संस्तुति प्रदान की है।इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स,सदस्य किसान आयोग राव काले खां,भगवानपुर सीओ सुमित पांडे,अनीस कस्सार,प्रबंधक विशाल अवस्थी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद,इकराम साबरी,प्रधान अजहर सिद्दीकी,राव अमीर अहमद,इमरान देशभक्त,इसरार अल्वी,सलमान फरीदी,इंतखाब आलम,सद्दाम हुसैन,प्रवेज आलम,सिकंदर राव,शहजाद आदि ने पीरान कलियर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री खजान दास का स्वागत किया।










